फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टास्क पूरे कर कमाई के लालच में गवां दिए 46.76 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साहिबाबाद के शहीदनगर के सदफ खान ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करके कमाई होने के लालच में 46.76 लाख रुपये गवां दिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


शादाब खान ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। इसमें कमाई होने की बात लिखी थी। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो निवेश की बात सामने आई। साइबर ठग उनके संपर्क में आ गए और कहने लगे कि टेलीग्राम पर टास्क पूरा करना है। इसे पूरा करने पर उनकी कमाई होनी शुरू हो जाएगी। आरोपियों ने उनको 50 से 100 फीसदी लाभ होने का दावा किया था। उनकी बातों में आकर उन्होंने शुरुआत में 15 हजार निवेश किए। इसके बदले उनको दो हजार मुनाफा हुआ। इसके बाद उन्होंने 50 से अधिक बार में ट्रांजेक्शन करके आरोपियों के खाते में 46.76 लाख रुपये दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए लेकिन वापस उनके खाते में कोई रकम नहीं आई। एप उनको डाउनलोड कराया गया था उसमें बड़ी हुई रकम भी दिख रही थी लेकिन चाहने पर भी वह निकाल नहीं पा रहे थे।

इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रकम को फ्रीज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें