फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने की पुलिस पानी के प्लांट अंडरपास के पास नाकाबंदी कर मंगलवार की रात चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने इस दौरान दो बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने रुकने की बजाय बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किया। जिस दिशा में बदमाश भागे वहां भी पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दोनों तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। बदमाशों की पहचान हापुड़ का सनी और क्रॉसिंग रिपब्लिक का देवेश के रूप में हुई है। घायल बदमाशों से से लूटे गए सात मोबाइल, चोरी की एक बाइक, दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। देवेश पर सात और सनी पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि दोनों बदमाश एनसीआर में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें