फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी पार्किंग देने के विरोध में रेजिडेंट्स ने किया हंगामा

Mon, 20 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
पार्किग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहन नगर स्थित सेवियर पार्क सोसायटी में पार्किंग में कम जगह देने पर रविवार को लोगों ने हंगामा किया। रेजीडेंटस ने सोसायटी में बिल्डर द्वारा की जा रही पार्किंग प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए मानकों के अनुरूप पार्किंग नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आवंटियों की बिल्डर के लोगों में नौबत मारपीट तक आ गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। सेवियर सोसायटी के ए-1 से ए-4 टॉवर में 300 परिवार रहते हैं। बिल्डर की तरफ से अभी तक आवंटियों को पार्किंग का आवंटन नहीं हुआ था। रविवार को पार्किंग स्पेस आवंटित करना।

जिसमें ड्रा के जरिए आवंटियों को पार्किंग दी जानी थी। लोगों ने जब पार्किंग स्पेस की जगह देखी तो वह कम निकली। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। आवंटियों ने परचियां फाड़कर ड्रा का बहिष्कार कर दिया। आवंटियों का कहना है कि 3 मई को बिल्डर के साथ मीटिंग हुई थी।
विज्ञापन


जिसमें बिल्डर ने मानकों के अनुरूप 4.8 मीटर लंबी और 2.4 मीटर चौड़ी पार्किंग की जगह देने की बात कही थी। अब पार्किंग मानकों के  अनुरूप नहीं थी। स्पेस में छोटी गाड़ी भी मुश्किल से खड़ी हो सकेगी।

इस दौरान हिमांशु शर्मा, अजय, दीपक, वीके सिंघल, रविंद्र भट्ट, ललित शर्मा, अनिल कुंठे, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, मेजर सुभाष शर्मा, संदीप वर्मा, रजनीश झा आदि मौजूद रहे। रेजिडेंट्स ने बताया कि करीब आठ महीने से बेसमेंट पार्किंग में सीवर का पानी भरा हुआ है।

इसकी वजह से लोगों ने गाड़ी खड़ी करना तक बंद कर दिया है। कई बार बिल्डर से बेसमेंट पार्किंग में जलभराव की शिकायत की गई है लेकिन कोई कदम नहीं उठाया है। बिल्डर संजय रस्तोगी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन बार बार नॉट रिचेबल जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें