फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवाड़ी क्षेत्र में देवर ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी काफी समय से महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने नाबालिग बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोप है कि उसका देवर नशे का आदी है।
पति की मौत के बाद से आरोपी देवर उस पर गलत नजर रखता है। आरोपी कई बार महिला से दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। महिला पर संबंध बनाने का दबाव डालता है, विरोध करने पर आरोपी महिला और उसके बच्चों की पिटाई करता है व जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने दो दिन पूर्व एक बार फिर महिला से अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला ने किसी तरह अपने को बचाया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें