फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बहू का खौफनाक कदम: आरती ने ससुर को बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला, नहाकर बनाया बच्चों के लिए खाना

Sat, 22 Mar 2025 09:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

आरती ने कमरे से बाहर फर्श, दीवार और बल्ले पर लगा खून साफ किया और नहाकर बच्चों के लिए खाना बनाया और साथ खाया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक पाती सिंह (63) डी ब्लॉक गली नंबर सात गोविंदपुरम निवासी शुक्रवार की रात जैसे ही स्कूटी लेकर मकान में घुसे तो उनकी बहू आरती ने क्रिकेट बल्ला उनके सिर में दे मारा। 

विज्ञापन

बाहर भागा ससुर तो खींचकर ले आई घर के अंदर
बल्ला लगने से वह लहूलुहान हो गए और गेट खोलकर बाहर की ओर भागने लगे। बहू ने ससुर की शर्ट पकड़ी और कमरे में खींचकर ले गई और बाहर आकर क्रिकेट बल्ला उठाकर ले गई। कमरे का दरवाजा बंद करके ससुर के सिर और मुंह पर पांच वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

खून साफ किया और नहाकर बनाया बच्चों के लिए खाना
उसके बाद कमरे से बाहर फर्श, दीवार और बल्ले पर लगा खून साफ किया और नहाकर बच्चों के लिए खाना बनाया और साथ खाया। पुलिस ने हत्यारोपी बहू आरती (25) पत्नी स्व. जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें