फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झोपड़ी में लगी भीषण आग, बेटी के दहेज का जला सामान, ईद के बाद होनी थी शादी; देखें वीडियो

Sat, 22 Mar 2025 02:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि झोपड़ी में रहने वाले शख्स की बेटी की ईद के बाद शादी होनी थी। झोपड़ी में दहेज का सामान भी रखा हुआ था।
विज्ञापन


गांव निवासी आस मोहम्मद पिछले कई वर्षों से गांव में झोपड़ी डाल कर अपने परिवार के साथ रह रहा है। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। 

इस दौरान झोपड़ी में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया। आग ने झोपड़ी को चोरों तरफ से घेर लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि आसमोहम्मद की पुत्री की ईद के बाद शादी होनी थी। 
विज्ञापन


वह पुत्री की शादी के लिए दहेज का सामान भी लाकर झोपड़ी में एकत्र कर रहे थे। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सभी सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शाने आलम ने ग्रामीणों व अन्य लोगों से इस गरीब परिवार की आर्थिक मदद करने की अपील की है। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लेखपाल चंचल त्यागी को भी दी है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें