फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: एनकाउंटर की धमकी देने के आरोप में घिरे चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, भाजयुमो ने किया था प्रदर्शन

Fri, 03 Jan 2025 11:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने आरोप लगाया था कि प्रगति विहार पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई मनीष कुमार ने भाजयुमो के खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना को एनकाउंटर की धमकी दी थी।
विज्ञापन
एनकाउंटर की धमकी देने के आरोप में घिरे चौकी प्रभारी लाइन हाजिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के खोड़ा थाने की प्रगति विहार पुलिस चौकी प्रभारी मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार ने उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश जारी किए। चौकी प्रभारी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना को एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी को हटाने की मांग कर भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पांच घंटे तक इंदिरापुरम थाने पर हंगामा किया था। भाजयुमो के खोड़ा मंडल अध्यक्ष पर गैंगस्टर एक्ट लगने और उसके बाद गिरफ्तारी होने पर बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम थाने पर जमकर हंगामा हुआ था। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर थाने के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था।

भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने आरोप लगाया था कि प्रगति विहार पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई मनीष कुमार ने भाजयुमो के खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना को एनकाउंटर की धमकी दी थी। विरोध-प्रदर्शन के दौरान सदर विधायक संजीव शर्मा भी पहुंचे थे। उन्होंने भी चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी इंदिरापुरम की तरफ से चौकी प्रभारी खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ही धरना समाप्त हुआ था। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें