फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भोपुरा में नगर निगम की गाड़ी सड़क किनारे ही फेंक रही कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी निर्धारित स्थान पर कचरा ले जाने की बजाय सड़क किनारे ही फेंक रही है। भोपुरा में सड़क किनारे गाड़ी से फेंके जा रहे कूड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्थानीय लोगों ने ही बनाया और नगर निगम अधिकारियों को भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम आम जनता पर खुले में कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाती है। वहीं, दूसरी ओर निगम के ही कर्मचारी खुद कूड़ा इधर-उधर फेंक रहे हैं। इससे इलाके में न सिर्फ गंदगी बल्कि दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। निवासियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से स्वच्छता अभियान की मंशा पर भी सवाल उठते हैं। वायरल वीडियो में निगम के कर्मी खुलेआम सड़क किनारे कूड़ा फेंकते नजर आ रहे हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस तरह की वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, मोहन नगर जोन के सफाई व खाद्य निरीक्षक संजीव ने बताया कि वह कलेक्टिंग पॉइंट है। वहां पर केवल सड़क किनारे की गई साफ-सफाई का कूड़ा डाला जाता है। इसके बाद सारा कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड पर भेजा जाता है। जल्द इस पॉइंट को भी यहां से जल्द ही हटाया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें