फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शराब के नशे में पहले दोस्त का गला दबाया फिर सिर पटक-पटकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के कड़कड़ मॉडल गांव में रहने वाले श्रमिक रंजीत राम (45) की उसके ही दोस्त विक्रम ने हत्या कर दी। आरोपी ने 12 अगस्त की शाम रंजीत राम के साथ बैठकर शराब पी। नशे में झगड़ा होने पर पहले उसका गला दबाया और उसके बाद सिर पटक-पटकर हत्या कर दी। रंजीत राम के साथ रहने वाले श्रमिक रवि भूषण की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने 13 अगस्त को आरोपी विक्रम को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी ने नशे में झगड़े के दौरान हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे बिहार के भोजपुर निवासी रवि भूषण ने पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी थी। मौके जब पुलिस पहुंची तब पता चला हत्या रवि के दोस्त बिहार के ही मुजफ्फरपुर स्थित उपरौला गांव निवासी रंजीत राम की हुई थी। रंजीत राम कड़कड़ मॉडल में दोस्त के साथ किराये पर रहकर मजदूरी करता था। पुलिस की पूछताछ में रवि भूषण ने अपने परिचित श्रमिक विक्रम पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन शुरू की और बुधवार को आरोपी विक्रम को दबोच लिया। पूछताछ में विक्रम ने बताया कि रंजीत राम के साथ बैठकर वह शराब पी रहा था। नशे की हालत में उसका शराब व रुपयों के लेनदेन को लेकर रंजीत से झगड़ा शुरू हो गया।
इसके बाद उसने रंजीत राम के गले में गमछा बांधकर गला दबाया। इसके बाद उसके सिर को जमीन में कई बार पटका। रंजीत के शरीर में हलचल बंद होने के बाद वह मौके से भाग गया। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रवि भूषण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें