फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल स्टेडियम के निर्माण में फंसा पेंच

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य में जीडीए को एक रोड़ा दूर करना होगा। स्टेडियम के लिए करीब 32 एकड़ जमीन चाहिए, जिसमें से करीब 28.5 एकड़ जमीन मिल गई और लेकिन करीब 3.5 एकड़ की एलएमसी जमीन पर पेंच फंस गया है।
विज्ञापन


यह जमीन जीडीए को नहीं मिल पा रही है। जीडीए ने इस जमीन के पुर्नग्रहण के लिए डीएम को पत्र लिखा है। बीसीसीआई के सहयोग से राजनगर एक्सटेंशन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम प्रस्तावित है।

यूपीसीए ने स्टेडियम के लिए जगह भी चिन्हित की है लेकिन स्टेडियम के लिए 3.5 एकड़ जमीन पर पेंच फंस गया है। जीडीए ओएसडी डीपी सिंह के मुताबिक एलएमसी जमीन के लिए काफी प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


ऐसे में इस जमीन के  पुनर्ग्रहण के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। इस जमीन के मिलते ही जीडीए उसे यूपीसीए के हवाले कर देगा। इसके बाद स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया लंबी है। यदि जमीन की कीमत 25 लाख तक होगी तो उसे डीएम स्तर पर ही अनुमति मिल जाएगी। यदि कीमत अधिक हुई तो प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कमिश्नर के पास भेजना पड़ेगा। फिलहाल स्थिति यथावत बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें