फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमेज ब्रांडिंग के लिए प्राइवेट फर्म हायर करेगा निगम

Sat, 14 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम इस बार कारपोरेट फर्म की तर्ज पर काम करेगा। सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रिॉनिक  मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच बनाकर न केवल इमेज ब्रांडिंग बल्कि सुझाव भी लेगा। नगर निगम इस काम के लिए प्राइवेट फर्म (पब्लिक रिलेशन एजेंसी) को हायर करेगा। निगम ने इसके लिए फर्मों से ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) मांगे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व में नगर निगम जनता तक पहुंचने और सुझाव लेने में पिछड़ गया था। इसी का असर था कि  स्मार्ट सिटी की दौड़ के पहले चरण में गाजियाबाद का नाम शामिल नहीं हो पाया। अब राउंड-2 के लिए कमर कसी है। नगर आयुक्त अब्दुल समद ने बताया कि एक महीने के लिए निजी फर्म को हायर किया जाएगा।

यह फर्म न केवल मीडिया के माध्यम से स्मार्ट सिटी से संबंधित क्रिया कलापों का प्रचार-प्रसार करेगी, बल्कि लोगों से सुझाव भी लेगी। एसएमएस के माध्यम से, नुक्कड़ नाटक और स्मार्ट सिटी वैन के माध्यम से लोगों के बीच जाकर स्मार्ट सिटी के लिए जनसुझाव लेकर स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट देने वाली फर्मों में सबसे कम बजट में यह काम करने वाली फर्म को कांट्रेक्ट दिया जाएगा। एक महीने तक यह फर्म निगम के लिए काम करेगी। कांट्रेक्ट देने से पहले नगर निगम अधिकारी संबंधित फर्म के अनुभव को भी देखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें