फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध पटाखा कारखाना पर छापा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। चिरोड़ी गांव के पास जंगलों में अवैध रूप से चल रहे पटाखे बनाने के कारखाने में पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। पुलिस ने मौके पर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कारखाने से पटाखा और पटाखा बनाने की मशीनें बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि चिरोड़ी गांव के पास जंगल में खाली गोदाम में अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने योगेंद्र उर्फ योगी निवासी बादशाहपुर सिरौली और अमजद निवासी गांव फरूखनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले ही पटाखा बनाने का कार्य शुरू किया था। आगामी त्योहारों के लिए पटाखों का निर्माण कर भंडारण कर रहे थे। जिसे महंगे दामों में बेचकर लाभ कमा सकें।
एसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पटाखा भरने की लोहा पंचिग मशीन, 15 प्लास्टिक कट्टे जिसमें 4500 खाली नलकी कागज, 3 पेटी जिनमे 600 इलेक्ट्रॉनिक अनार, 1600 पीस सुतली बम, दो बड़े सुतली रस्सी बंडल, अधबने सुतली बम, करीब 150 ग्राम पलीता बाती व मिश्रित आतिशबाजी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें