फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध बनाने से मना किया तो नौकरी से निकाला

Wed, 08 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
आरडीसी स्थित एक कंपनी में कार्यरत महिला मैनेजर से सीईओ ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। महिला के इंकार करने पर उसकी एक माह की सैलरी रोकने के साथ ही उसे नौकरी से भी निकाल दिया। इस संबंध में महिला ने सीईओ के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


 महिला ने बताया कि वह अगस्त 2015 से कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत थी। एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन उसे मिलता था। आरोप है कि पिछले महीने सीईओ उसे बहाने से एक फ्लैट में ले गया। वहां जबरन उससे अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। उसे नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकी देकर दबाव भी बनाया।

अवैध संबंध बनाने से इंकार पर उसे अब नौकरी से निकाल दिया गया है। महिला एक माह के वेतन के लिए कई बार कंपनी के चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसे वेतन देने से इंकार कर दिया गया है। एसएसपी ने सीओ द्वितीय को मामले की जांच सौंपी है। सीओ ने बताया कि जल्द ही कंपनी के सीईओ से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


सीओ से बोली युवती-साहब! अकेले में मिलने बुला रहे हैं सिपाही

मना करने पर दी फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी
सीओ ने दिए मामले की जांच के आदेश

मोदीनगर(ब्यूरो)। एक युवती ने कोतवाली में तैनात दरोगा और दो सिपाहियों पर अकेले मिलने से मना करने पर झूठे मामले में जेल भेजने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि सिपाही फोन करके उस पर दबाव बना रहे है। पीड़िता ने मंगलवार को इसकी शिकायत सीओ से की।


पीड़िता भूपेंद्रपुरी कालोनी में रहती है और सिलाई का काम करती है। पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों दो सिपाही उसके घर आए और सिलाई के लिए कपड़े दिए। युवती ने सात दिन बाद सिलकर कपड़े लौटा दिए आरोप है कि तब से रोज सिपाही उससे फोन पर अश्लील बातें करते हैं।

वे उसे अकेले रेलवे रोड स्थित एक धर्मशाला में बुला रहे हैं। मना करने पर छह जून को दोनों सिपाही कोतवाली में तैनात एक दरोगा के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और बात नहीं मनाने पर फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता का परिवार दहशत में है। सीओ राजेश सिंह ने कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें