फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अबंर सिनेमा के सामने अवैध निर्माण सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने जोन-दो में मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर अंबर सिनेमा के सामने पर्दे की आड़ में हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने गांव गदाना में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 30 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के आदेश पर प्रवर्तन जोन-दो की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। जोनल ने बताया कि डॉ. गौरव गर्ग की ओर से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर अंबर सिनेमा के सामने पिलर नंबर 1219 के पास बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। बेसमेंट के साथ ही बिल्डिंग भी तैयार हो रही थी। अवैध निर्माण पर्दे की आड़ में हो रहा था। टीम ने अवैध निर्माण को सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना में तीस बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यहां मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। टीम ने कॉलोनी में विकसित की गई सड़कें, बाउंड्री वॉल और साइट ऑफिस भी ध्वस्त कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने टीम का विरोध भी किया पुलिस बल के सामने किसी की एक न चली। हापुड़ रोड पर बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें