साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में दोपहर 12 बजे आईजीएल की पाइप लाइन टूट जाने से करीब तीन घंटे गैस की आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से कॉलोनी के 150 घरों में परेशानी हुई।
कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि पड़ोस में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान जेसीबी की वजह से आईजीएल की पाइप लाइन टूट गई। गनीमत रही की इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। लोगों ने एक दूसरे को सूचना दी। वहीं तत्काल विभाग को जानकारी दी गई।
विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। लेकिन कार्य होने में करीब तीन घंटे का समय लग जाने की वजह से लोगों को खाना बनाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग दोपहर में खाना के लिए बाजार गए। उन्होंने बताया कि आईजीएल के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और जल्द लोगों की समस्या का समाधान कराया।