फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी के लिए चाहिए सिलिंडर तो जनप्रतिनिधि का पत्र लेकर आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब जिले में सिलिंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। शादी के सिलिंडर के लिए किसी भी तरह की कालाबाजारी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने इसके लिए सख्त कदम उठाते हुए आदेश पारित किया है कि अब शादी के लिए सिलिंडर का आवेदन करने वाले लोगों को उनके जनप्रतिनिधि के पत्र के बिना सिलिंडर नहीं दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ लोग गलत तरीके से शादी के लिए सिलिंडर का आवेदन करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में अब बिना सांसद, विधायक, पार्षद, सभासद और ग्रामीण प्रधान के पत्र के किसी को भी सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। इससे कालाबाजारी रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभागीय कर्मचारी अब तक शादी का कार्ड, गैस की पासबुक और आधार कार्ड की कॉपी लगाकर आवेदन के साथ जमा करा रहे थे। अगर किसी ने कागज जमा नहीं किए तो उन्हें इसका पात्र नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें