फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निर्माण कार्य में हुई लापरवाही तो नपेंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा यहां न हो इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी ने सभी प्रवर्तन जोनों के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जोन की आवासीय योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा के मानकों की पड़ताल कर एक हफ्ते में रिपोर्ट दें। निर्माण स्थल पर कोई लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि जिन प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है यदि वहां बेसमेंट की खोदाई हुई है और सुरक्षा के लिए दीवार नहीं बनाई गई है तो संबंधित विकासकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन बेसमेंट और नाले के साथ कम से कम सात फुट की दीवार बनाना आवश्यक है। जोन एक से जोन आठ तक के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें