मोदीनगर। गोविन्दपुरी कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले दीपांशु कुमार एक प्राइवेट कंपनी में हब इंचार्ज हैं। कंपनी का कार्यालय गोविन्दपुरी कॉलोनी में है। आरोप है कि अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।