गाजियाबाद। दुकानों व घरों के बाहर अवैध रूप से बढ़े हुए रैंप को हटाने के लिए नगर आयुक्त ने अपील की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्वयं की ओर से यातायात में बाधक बन रहे रैंप को हटाया नहीं जाता है, तो निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ा जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के इलाकों में घरों और दुकानों के बाहर रैंप को निकाला गया है। इस वजह से इलाके में जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में लोगों को खुद से रैंप हटाने के लिए एक मौका दिया जा रहा है। इसके बाद भी रैंप न हटाने वालों के खिलाफ वार्ड वार अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाएगी।