फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गूगल से अस्पताल का नंबर सर्च कर की बात, बुकिंग के दौरान कट गए 1.14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डीआरडीओ के निजी सचिव अनूप कुमार को चिकित्सक से सलाह लेने के लिए अस्पताल का नंबर गूगल से सर्च करना महंगा पड़ गया। उन्होेंने सर्च किए गए नंबर पर बात कर बुकिंग के लिए 10 रुपये चार्ज जमा करना चाहा। उसी समय मोबाइल हैक हो गया और उनके व पत्नी के दो खातों से 1.14 लाख रुपये कट गए। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कविनगर के सहकारी नगर निवासी अनूप कुमार डीआरडीओ में निजी सचिव है। उन्होंने बताया कि मार्च के शुरू में उनकी तबीयत खराब थी। एक बड़े अस्पताल के चिकित्सक से सलाह लेने के लिए उनको नंबर की जरूरत पड़ी। उन्होंने गूगल से नंबर निकाला और उस पर बात की। बात करने वाले ने खुद का नाम नरेश बताया। उसने कहा कि 10 रुपये बुकिंग के लिए ऑनलाइन पहले जमा करने पड़ेंगे। उन्होंने कई बार कोशिश की, लेकिन पैसा जमा नहीं हुआ। फिर उन्होंने अपनी पत्नी के खाते से प्रयास किया तो उससे भी पैसा ट्रांसफर करने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर एक लाख रुपये चार बार में और तीन बार में 14 हजार उनकी पत्नी के खाते से कटने की जानकारी मिली।
उनको पता चला कि आरोपी ने उनका मोबाइल हैक करके उनके खाते से पैसा निकाला है। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनके आधार पर आरोपियाें तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें