फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी की पिटाई करने और घर में आग लगाने वाला पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव अमराला में पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने और घर में आग लगाने वाले आरोपी युवक विनीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगभग एक महीने से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

गांव अमराला निवासी महिला ने अपने पति विनीत पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। मारपीट के बाद महिला अपने मायके चली गई। आरोपी विनीत ने घर में आग लगा दी। आग में घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। महिला ने बीती 24 तारीख को थाने में तहरीर दी थी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला तहरीर के अनुसार पति विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें