बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की उसके पति ने गला घोट कर हत्या कर दी। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी मृतका के भाई प्रमोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन ममता देवी का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी युवक कमल के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी कमल शराब पीकर उनकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
आरोपी ने दो दिन पूर्व उनकी बहन से हुए विवाद के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।