फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनने में देरी तो सिर्फ बहाना थी: देवी मंदिर में पत्नी के कत्ल की कसम खाकर आया था पति; कहा था- दिन पूरे...

Wed, 20 Dec 2023 01:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर के फजलगढ़ गांव में मंगलवार सुबह पति ने तलवार से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बच्चों पर भी आरोपी ने हमले की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Husband killed his wife - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के भोजपुर के फजलगढ़ गांव में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सुंदरी (50) को घर में ही चाय बनाते समय तलवार से काटकर मार डाला गया। बर्बरता से की गई हत्या का आरोप उनके सब्जी विक्रेता पति धर्मवीर ( 52) पर है और इसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि धर्मवीर को सुबह की चाय मिलने में पांच मिनट की देरी हो गई जिससे वह अपना आपा खो बैठा। उसने घर में रखी तलवार से सुंदरी की मौत हो जाने तक ताबड़तोड़ 15 वार किए। उसके बेटे सोल्जर ने बताया कि जमीन पर पड़ी खून से लथपथ मां को वह और उसकी बहन लक्ष्मी बचाने के लिए आए तो पिता ने उन पर भी तलवार से हमले का प्रयास किया। 
दोनों किसी तरह बच गए और शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग आ गए। उन्हें अपनी ओर आता देख पिता तलवार लहराते हुए छत से कूदकर भाग गया। गांव के लोगों ने उसे खेत की तरफ जाते हुए देखा था। उनकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो वह खेत में छिपा मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


सोल्जर ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि मां छत पर चाय बना रही थी। पिता वहीं पहुंच गए और कहा कि जल्दी से चाय दो। मां ने कहा कि चाय अभी बनने के लिए रखी है, थोड़ी देर लगेगी। इस पर पिता भड़क गए। पांच मिनट बाद बोले कि और कितनी देर लगेगी और वहां से तमतमाते हुए चले गए। इसके बाद तलवार लेकर आए और मां की हत्या कर दी। 
 

पुलिस ने बताया कि धर्मवीर की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तलवार बरामद कर ली गई है। जांच में आया है कि वह पहले से ही गुस्से से भरा हुआ था और पत्नी की हत्या के लिए बहाना ढूंढ रहा था। चाय में देरी से उसे बहाना मिल गया। छत से कूदने में उसके सिर में चोट आई है।
 

पत्नी की हत्या के लिए तीन दिन से बहाना ढूंढ रहा था धर्मवीर
चाय बनने में देरी तो सिर्फ बहाना थी। सुंदरी की हत्या करने की धर्मवीर पहले ही ठान चुका था। वह कई दिनों से गुस्से से भरा हुआ था। तीन दिन से उसके सिर पर खून का जुनून सवार था। उसके बेटे सोल्जर ने बताया कि पिता ने तीन दिन पहले मां को धमकी दी थी कि उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 

 

वह तीन दिन पहले ही घर में रखी पुरानी जंग लगी तलवार ले गए थे। उस पर धार लगवाकर लाए थे। हमें लगा कि वह ऐसा डराने के लिए कर रहे हैं। उनके खौफनाक इरादों का अंदाजा नहीं हुआ। धर्मवीर से हुई पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि वह सोमवार को सीकरी माता मंदिर गया था।

वहां उसने कसम ली थी कि 24 घंटे में पत्नी सुंदरी को मौत के घाट उतार देगा। उसका कहना है कि उसने हत्या के लिए भगवान से क्षमा भी मांग ली थी। कहा था कि वह इसका पश्चाताप भी करेगा, लेकिन मजबूरी ऐसी है कि हत्या करना जरूरी है। उसने मंदिर से लौटकर सुंदरी से कहा था, तूने मेरा अपमान किया है, तेरी जिंदगी के दिन पूरे हो चुके हैं, इस बार तुझे भगवान भी नहीं बचा पाएगा। हत्या के लिए वह तलवार के साथ दरांती भी लेकर आया था। उसने बताया कि अगर तलवार धोखा देती तो दरांती से गला काटता।

 

पुलिस ने बताया कि धर्मवीर जाटव मूलरूप से मेरठ के गांव कलंजरी का रहने वाला है। लगभग तीस वर्ष पूर्व वह फजलगढ़ में आकर रहने लगा था। खरखौदा के कैली निवासी सुंदरी से उसकी शादी हुई। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। बड़ी पुत्री राखी की शादी हो चुकी है। बड़ा पुत्र सोलजर निजी कंपनी में मजदूरी करता है। धर्मवीर पहले फल का ठेला लगाता था। एक साल से सब्जी की फेरी करता है।

 

शराब के लिए मांग रहा था 15 हजार रुपये
सोल्जर ने बताया कि पिता शराब पीने के आदी है। नशे में काफी पैसा खर्च कर चुके हैं। मां ने एक फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था। इसमें से 35 हजार घर की मरम्मत में खर्च हो गए। 15 दिन पहले पिता ने मां से बचे 15 हजार रुपये मांगे। मां ने यह कहकर देने से इन्कार कर दिया कि तुम इसे शराब पर खर्च कर दोगे। इस पर पिता ने मां को दो बार पीटा। इसके बावजूद मां ने 15 हजार नहीं दिए। इसी पर पिता खुन्नस मान बैठे और मां की हत्या की ठान ली।

 

खून से लाल हो गई छत
सोल्जर और लक्ष्मी ने बताया कि पिता ने सबसे पहले मां की गर्दन तलवार से काटी। मां छत पर गिर पड़ी और गर्दन से खून के फव्वारा छूट पड़ा। इसके बाद पिता ने ताबड़तोड़ प्रहार किए। पूरी छत खून से लाल हो गई। मां की एक बार जोर से चीख निकली। इसके बाद वह खामोश हो गईं। उनके हाथ, पैर,कमर और गर्दन पर वार किया गया था।


 
विज्ञापन

धर्मवीर ने चाय बनाने में देरी होने पर पत्नी सुंदरी की हत्या कर दी। पुत्र सोल्जर की तहरीर पर हत्या और दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर धर्मवीर को गिरफ्तार कर तलवार को बरामद कर लिया है। - ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें