फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने पति लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर स्थित गली नंबर-15 निवासी अकबर के मकान में किराए पर रहने वाले बिहार के पूर्णिया निवासी दिलखुश (23) ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे हुई। घटना के समय दिलखुश की पत्नी तराना परवीन कमरे के बाहर ही बैठी थीं। जब तक पत्नी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया तब तक दिलखुश फंदे पर झूल गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दिलखुश पत्नी तराना परवीन के साथ एक महीने पहले ही अकबर के मकान में किराए पर रहने आया था। डेढ़ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। दिलखुश नोएडा सेक्टर-62 स्थित फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे डायल 112 पर उसकी आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में दिलखुश की पत्नी ने बताया कि दिलखुश किसी अन्य लड़की से बातचीत करता था। इस बात पर बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ था। दोपहर के समय वह कमरे के बाहर बैठी थी। तभी दिलखुश ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने खिड़की से देखा तब पता चला कि दिलखुश दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फंदा लगा रहा था। शोर मचाकर उन्होंने आस-पड़ोसियों को बुलाया लेकिन, उनके पहुंचने तक दिलखुश फंदे पर झूल गया था। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें