इंदिरापुरम। कनावनी क्षेत्र निवासी रिंकी ने अपने पति शक्तिखंड एक निवासी मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घरेलू हिंसा के साथ-साथ उन्होंने पति पर दूसरी शादी करने और घर से बेघर करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें घर में रखने के लिए किराया मांग रहा है। 15 जुलाई को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया की कुछ वर्ष पूर्व उनकी शादी मनीष से हुई थी और कुछ दिन बाद ही पति प्रताड़ित करने लगा। पति ने उन्हें घर से निकाल दिया और इसके बाद से आरोपी ने खर्च तो दूर बच्चों के फीस भी नहीं दी। जब वह एक दिन पति के मकान पर पहुंची तब वह किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। आरोप है कि दूसरी महिला ने उन्हें बालकनी से ही भगा दिया और विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि मनीष ने चोरी छुपे दूसरी शादी कर ली है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता के दिए साक्ष्यों की जांच की जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।