फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Murder: गाजियाबाद में सनसनीखेज घटना, पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने दी जान

Tue, 30 Jan 2024 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। पुलिस वारदात की वजह तलाशने में जुटी है। 
विज्ञापन
विनोद के साथ पत्नी और दोनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। मधुबन बापूधाम इलाके में पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। दंपती रुड़की के रहने वाले थे। दोनों की लाश कार के पास मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, विनोद कविनगर क्षेत्र के महिंद्रा एंक्लेव में परिवार के साथ रहते थे। विनोद जबरन सोमवार रात पत्नी को कार में ले गए थे। मंगलवार सुबह को दोनों के शव मिले। विनोद की एक 13 साल की बेटी और एक आठ साल का बेटा है।

जानकारी के अनुसार, मधुबन बापूधाम इलाके में नशा मुक्ति केंद्र के पास कार के बाहर शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में हुई है, जबकि पत्नी दीपक है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में सामने आया है कि विनोद ने पहले पत्नी दीपक की गोली मारकर की हत्या की, फिर खुद आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें