फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक ने श्रमिकों से भरे मिनी ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में श्रमिकों से भरे एक मिनी ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मिनी ट्रक सवार 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। नाजुक हालत के चलते एक श्रमिक खालिद (35) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। श्रमिक मस्कूर की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग श्रमिक रेलवे की साइट पर लोडिंग अनलोडिंग का काम करते हैं। पांचली बुजुर्ग निवासी नमीम अहमद ने बताया कि रविवार को लगभग 12 श्रमिक मिनी ट्रक से गाजियाबाद रेलवे साइट पर काम करने जा रहे थे। मिनी ट्रक गांव निवासी इकलाख चला रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पलाैता गांव के समीप पहुंचे तभी वहां रेत से भरे एक खराब ट्रक की स्टेपनी से मिनी ट्रक टकरा गया। स्टेपनी मिनी ट्रक में फंस गई। श्रमिक नीचे उतरकर मिनी ट्रक से स्टेपनी हटाने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मिनी ट्रक की चपेट में आकर श्रमिक खालिद, चालक इकलाख, मस्कूर, वाहिद, शफीक, तालिब और भूरे सहित 10 से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। मामूली रूप से घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर हालत में खालिद और मस्कूर को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सोमवार को खालिद की मौत हो गई। खालिद के चार बच्चे हैं और वह घर में अकेला कमाने वाला था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें