चार बच्चों की मां थी प्रेमवती
मूलरूप से हरदोई के पचकोरा की रहने वाली संतोषी देवी इन दिनों जनकपुरी में किराये के मकान में रहती हैं। इसी मकान के दूसरे कमरे में उनकी बेटी प्रेमवती भी रहती थी। प्रेमवती के परिवार में पति प्रेम कुमार और चार बच्चे भी हैं। प्रेम कुमार मजदूरी करता है। मां ने बताया कि प्रेम आए दिन शराब पीकर उनकी बेटी को मारपीट करता था।
बेटी के सामने दबाया मां का गला
15 सितंबर की रात को आरोपी नशे में घर पहुंचा और प्रेमवती से झगड़ा करने लगा। उनके कमरे तक आवाज आ रही थी। इसी दौरान बेटी की चीख निकली। वह दौड़कर पहुंचीं तो देखा कि प्रेम कुमार भाग गया था। कमरे में उनकी बेटी प्रेमवती नीचे गिरी थी। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
बोला- बहुत हंस-हंसकर बात करती थी
वहीं, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार को पकड़ लिया गया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि 15 सितंबर को पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। उसे शक था कि प्रेमवती किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती है। अक्सर उसके सामने वह फोन पर हंस-हंसकर बात करती थी। उसके मना करने के बावजूद पत्नी बात नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा।
पोस्टमार्टम में हुई गला दबाने की पुष्टि
उसने पूछा कि किस व्यक्ति से बात करती थी, जिसके चलते उसने उसे मार दिया। वहीं, एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेमवती की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर संतोषी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।