फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: एनसीआर की इस सीट पर पति-पत्नी आमने सामने लड़ेंगे चुनाव, भतीजा भी मैदान में

Mon, 08 Apr 2024 10:33 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

एनसीआर में आने वाली इस सीट पर किसी उम्मीदवार के नाम वापस ना लेने के बाद अब 14 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला की स्थिति बनी है। सोमवार को सभी को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
कहानी चुनाव की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बसपा उम्मीदवार के मुकाबले में उनकी पत्नी कविता और भतीजे अभिषेक भी चुनाव मैदान में है। सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन भी नाम वापस ना लेने के बाद यह स्थिति स्पष्ट हुई है। किसी उम्मीदवार के नाम वापस ना लेने के बाद अब 14 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला की स्थिति बनी है। सोमवार को सभी को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए 35 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था जिसमें से 21 उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हो गया था। उसके बाद 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए थे। सोमवार को भी किसी ने नाम वापस नहीं लिया इसलिए अब इन्हीं 14 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। अब बीजेपी के अतुल गर्ग, कांग्रेस से डॉली शर्मा, बसपा से नंद किशोर पुंडीर, राइट टू रिकॉल पार्टी पूजा सक्सेना, राष्ट्र निर्माण पार्टी आनंद कुमार, राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशुल गुप्ता, सुभाष पार्टी धीरेंद्र सिंह भदौरिया, समाज विकास क्रांति पार्टी से नमह मैदान में हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में औरंगजेब, कविता, रवि कुमार पांचाल, अवधेश कुमार,अभिषेक पुंडीर और नत्थू सिंह चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें