फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: माता की ज्योति लेकर आ रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, कुछ लोग घायल

Sun, 07 Apr 2024 10:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

मामले की सूचना पर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही माता की ज्योत को सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में प्रत्येक घर की तलाशी ले रही।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अडोली के निकट रविवार देर शाम दिल्ली से माता की ज्योति लेकर आ रहे श्रद्धालुओं पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंगरावठी से श्रद्धालु बीते दिनों देवी की ज्योति लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए थे। जहां से रविवार देर शाम वह लोग ज्योत लेकर बुलंदशहर पहुंचे। बताया गया कि जब ये लोग हाइवे पर गांव अडोली के निकट पहुंचे तो कुछ असमाजिक तत्वों ने ज्योत की झांकी पर पथराव कर दिया। जिसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। साथ ही माता की ज्योत को सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। 
विज्ञापन

मामला सांप्रदायिक होने के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में प्रत्येक घर की तलाशी ले रही। अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं जा सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें