फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेटे के साथ स्कूल गए पति-पत्नी, चोरों ने घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरूनगर थर्ड में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण, नकदी चोरी कर ले गए। घटना को चोरों ने तब अंजाम दिया जब पति पत्नी अपने बेटे के साथ स्कूल गए हुए थे। मामले में पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिवम गोयल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 27 मार्च को दिन में 12 बजे के बाद बेटे के दाखिले के लिए जानकारी करने स्कूल गए थे। एक बजे के आसपास जब वह लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और चोर अंदर अलमारी, सेफ में रखे लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। आसपास लगे सीसीटीवी भी उन्होंने देखे। पड़ोसियों से भी इस बारे में बात की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें