फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी...', विजय ने पत्नी से फोन पर कहे थे ये आखिरी शब्द; दो साल पहले हुई थी शादी

Sat, 11 Jan 2025 02:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पहले पति ने जान दी, पता चलने पर पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच शुक्रवार की शाम को झगड़ा हुआ था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Husband and wife suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी बार्डर इलाके की जवाहरनगर कॉलोनी के जी ब्लॉक में रहने वाले विजय प्रताप चौहान ( 30) और उनकी पत्नी शिवानी ( 28) ने शुक्रवार की शाम आत्महत्या कर ली। विजय प्रताप ने जवाहरनगर में ही अपने घर में फंदे से लटक कर जान दी। 
विज्ञापन


इसके बाद शिवानी का शव दिल्ली में लोनी गोल चक्कर के पास जल विभाग के अहाते में खंभे से लगाए गए फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। माना जा रहा है कि पति की खुदकुशी का पता चलने पर शिवानी ने जान दी।

फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले विजय प्रताप मूल रूप से कासगंज के विरड़ गड़िया के निवासी थी। शिवानी का मायका भी कासगंज में है। जवाहरनगर में दोनों किराए पर रहते थे। 
विज्ञापन

दोनों के बीच शुक्रवार की शाम को झगड़ा हुआ था।  इसके बाद शिवानी घर से चली गई थीं। लोनी गोल चक्कर के पास जिस स्थान पर उसका शव मिला, वह जवाहरनगर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है।

दंपती के बीच हुआ था विवाद
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा के मुताबिक, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे विजय प्रताप चौहान और उसकी पत्नी शिवानी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में शिवानी घर से चली गई थीं। विजय ने पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली मामी मीरा को बुलाकर इस बारे में बताया।

शिवानी ने की आत्महत्या
मीरा शिवानी को तलाश करने घर से निकल गई। शिवानी के न मिलने पर वह लौटीं तो देखा कि विजय प्रताप का शव फंदे से लटका हुआ है। एसीपी ने बताया कि थोड़ी देर बाद दिल्ली के ज्योतिनगर थाना की पुलिस ने सूचना दी की लोनी गोल चक्कर के पास शिवानी ने आत्महत्या कर ली है। 

 

मीरा ने बताया कि उन्होंने विजय के आत्महत्या कर लेने के बाद उन्होंने शिवानी से फोन पर कहा था कि जल्दी आ जाओ, विजय की तबीयत खराब है। मीरा का कहना है कि शायद उसे विजय की आत्महत्या के बारे में पता चल गया। इसके बाद ही उसने खुदकुशी की।

विजय ने फोन पर कहा था, तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी
एसीपी ने बताया कि विजय के मोबाइल फोन की काॅल रिकार्डिंग से पता चला कि उन्होंने खुदकुशी से पहले पत्नी शिवानी से बात की थी। उन्होंने वापस आने के लिए कहा। शिवानी ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद विजय ने कहा, तू नहीं आई तो मेरा मुंह नहीं देख पाएगी। 

 
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि विजय और शिवानी की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों यहां आकर रहने लगे थे। पहले कभी दंपती के बीच झगड़ा नहीं हुआ। शुक्रवार को पहली बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उनकी एक साल की बच्ची वाणी है। मासूम वाणी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें