फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति व पूर्व प्रेमी पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और पूर्व प्रेमी समेत 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति व पूर्व प्रेमी पर महिला ने अश्लील वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया है। 23 अप्रैल की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी शादी से पहले वह प्रेम-प्रसंग में थीं। शादी से पहले ही उन्होंने पति व ससुरालियों को इसके बारे में जानकारी दे दी थी। आरोप है कि एक माह पहले प्रेमी अंकित उनके पति से मिला। इसके बाद पति और अंकित व अन्य लोगों ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर दिया। इस वजह से वह मानसिक तनाव झेल रही हैं। यहां तक कि वह घर से बाहर तक नहीं निकल पा रही हैं। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए साइबर सेल की टीम काम कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें