फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति पर लगाया दूसरी शादी और उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव वैठ निवासी महिला ने पति पर दूसरी शादी कर उसे घर से निकालने की कोशिश और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव वैठ निवासी नगमा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका निकाह गांव के ही रहने वाले इसरार के साथ हुआ है। लेकिन, उनके पति ने कुछ दिन पहले बिना उन्हें बताए दूसरी शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि अपने बच्चों को साथ लेकर गांव में ही दूसरे मकान में रह रही हैं। इसके बावजूद पति उन्हें उस घर से निकालने पर आमादा है। जो लगातार उनका और उनके बच्चों का उत्पीड़न कर रहा है। 25 सितंबर को आरोपी अपने साथी कलवा, गफ्फार, शाहबाज, सुफियान, रईस को साथ घर पहुंच गया। जिन्होंने घर में घुसते ही अभद्रता और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पड़ोस में रहने वाले नदीम और उसके पिता बाकर पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से नदीम की अंगुली टूट गई। वहीं, बाकर भी बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं, उनकी भी पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपी पक्ष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें