फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति पर घरेलू हिंसा, निजी तस्वीरें साझा करने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर परिवार को जान से मारने और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2023 में क्षितिज निवासी पश्चिम विहार दिल्ली से हुई थी। शादी के बाद उनके साथ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न किया गया। इसके चलते वह वर्ष 2024 में पति से अलग होकर अपने माता-पिता के साथ कौशांबी में रहने के लिए आ गईं। आरोप है कि पति लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए आ रहा है। वह सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरों के साथ धमकी भरे वीडियो भी डाल रहा है। आरोप है कि बंदूक और गोलियां दिखाकर भी धमका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निजी जानकारी साझा करने की धमकी और पुलिस कार्रवाई
विवाहिता का आरोप है कि पति ने उनकी निजी फोटो, वीडियो और अन्य जानकारी उनके कार्यालय के सहकर्मियों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को साझा करने की धमकी दी है। इससे वह और उनका परिवार डरा हुआ है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें