फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की लचर व्यवस्था से छूटा सैकड़ों छात्रों का पेपर

Sat, 27 May 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद/मोदीनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की लचर परीक्षा प्रणाली के चलते सैकड़ों स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर लग गया है। बार-बार परीक्षा की तिथि बदलने और जानकारी नहीं मिलने से बीए राजनीति विज्ञान थर्ड ईयर (रेगुलर व प्राइवेट) के सैकड़ों स्टूडेंट्स का पेपर छूट गया है।
विज्ञापन


विवि ने तीन जून को होने वाले बीए राजनीति विज्ञान थर्ड ईयर (पेपर कोड ए-338) को बीएड जेईई के चलते स्थगित कर 27 मई को कराने की घोषणा कर दी। फिर दो दिन बाद विवि ने 27 मई को घोषित की गई प्रस्तावित तिथि बदलकर 12 मई कर दी।

ऐसे में विवि के ऑनलाइन सर्कुलर की जानकारी नहीं मिलने से विभिन्न जनपदों में सैकड़ों रेगुलर व प्राइवेट स्टूडेंट्स का पेपर छूट गया। शनिवार को पेपर देने पहुंचे स्टूडेंट्स को जब पेपर के 12 मई को ही हो जाने की जानकारी हुई तो स्टूडेंट्स भड़क गए। विवि की अव्यवस्था से नाराज स्टूडेंट्स ने अपना विरोध भी दर्ज कराया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा दीपाली शर्मा ने का कहना है कि सभी स्टूडेंट्स के पास लैपटॉप और कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं होती। गांव से शहर आकर साइबर कैफे के माध्यम से जानकारी हासिल हो पाती है। बार-बार पेपर की डेट को आगे-पीछे करना बिल्कुल भी जायज नहीं है। स्टूडेंट्स की परेशानी को देखते हुए विवि को फिर से पेपर कराना चाहिए।

पेपर देने से वंचित छात्रों की मांगी सूची, मिल सकती है राहत
गिन्नी देवी मोदी डिग्री कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि बीए राजनीति विज्ञान थर्ड ईयर के पेपर की डेट दो बार बदली गई। जानकारी के अभाव व 12 मई को पेपर होने की जानकारी नहीं होने से तमाम प्राइवेट स्टूडेंट्स शनिवार को पेपर देने कालेज पहुंचे। दूसरी ओर विवि ने बीए राजनीति विज्ञान थर्ड ईयर का पेपर देने से वंचित रहने वाले स्टूडेंट्स की सूची मांगी है। विवि की ओर से उन्हें राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें