फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार! नहर से क्रेन से निकलवाकर शव को हवा में टांगा

Mon, 11 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
humane shame - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन से गायब सफाईकर्मी का शव रविवार सुबह हिंडन कैनाल में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से निकालने का जो तरीका अपनाया, उससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई। शव को क्रेन से निकाला और हवा में टांगे रखा। इसके बाद वहां से गुजर रहे टेंपो में डालकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। अब मामला तूल पकड़ने पर अफसर लीपापोती में लगे हैं।
विज्ञापन


अभय खंड स्थित हिंडन कैनाल में रविवार सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के साथ एक क्रेन मंगवाई। इसकी मदद से शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने शव को क्रेन पर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर टांग दिया। यह देखकर वहां से गुजरने वालों की भीड़ लग गई।

इसके बाद वहां से गुजरते एक मिनी टेंपो को रुकवाया और क्रेन से शव को इसमें डालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की शिनाख्त शक्ति खंड-4 की झुग्गियों में रहने वाले शमशाद (30) के रूप में हुई। वह दो दिन से गायब था। पुलिस उसकी मौत के कारण का पता लगा रही है।  
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस को बुलवाना तक जरूरी नहीं समझा: यूं तो मुख्यमंत्री की इमरजेंसी एंबुलेंस सुविधा चल रही है। मगर पुलिस ने 109 पर कॉल कर मृतक के शव को एंबुलेंस में भिजवाना भी जरूरी नहीं समझा। शव को अमानवीय ढंग से टेंपो में डालकर मॉर्चरी ले जाया गया।

अधिकारी जुटे मामले की लीपापोती में: सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि मृतक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव को क्रेन से उठवाया गया, क्योंकि नहर करीब 10-15 फीट गहरी है, जिसमें से गोताखोर शव को नहीं निकाल पा रहे थे। उसके बाद क्रेन से शव निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें