फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरोप...फ्लैट पर कब्जा, बैनामा कराया न चुकाए 52.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लिंक रोड स्थित एक फ्लैट को खरीदने का एग्रीमेंट कर कब्जा करने और बाकी रकम का भुगतान नहीं करने की शिकायत की गई है। आरोप है कि दंपती आठ साल से फ्लैट में रह रहा है, लेकिन न तो बैनामा कराया और न ही बकाया 52.50 लाख रुपये दिए। मामले में दिल्ली के विवेक विहार निवासी अशोक कुमार गर्ग ने सिहानी गेट थाने में रोहित गुप्ता, उसकी पत्नी एकता गुप्ता और रोहित की मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अशोक कुमार गर्ग के मुताबिक उनके भतीजे दिनेश अग्रवाल का लिंक रोड स्थित रामपुरी के सेक्टर-सात में द्वितीय तल पर 162.65 वर्ग मीटर का फ्लैट है। दिनेश ओडिशा में नौकरी करते हैं। उन्होंने संपत्ति से जुड़े मामलों की कार्यवाही के लिए अशोक कुमार के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर रखी है।
आरोप है कि 25 जून 2018 को उनके जानकार के बेटे रोहित गुप्ता और उसकी पत्नी एकता गुप्ता ने दिनेश का फ्लैट खरीदने के लिए तहसील में एग्रीमेंट किया था। सौदा 62.50 लाख रुपये में तय हुआ था। दंपती ने 10 लाख रुपये एडवांस दिए थे। बाकी 52.50 लाख रुपये 24 सितंबर 2018 तक देकर बैनामा कराना था।
विज्ञापन

आरोप है कि दंपती ने रंगरोगन कराने के नाम पर उनसे फ्लैट की चाबी ले ली और उसमें रहने लगा। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिजली कनेक्शन भी अपने नाम करा लिया। बार-बार कहने के बावजूद न तो फ्लैट खाली कर रहे हैं और न ही बकाया रकम देकर बैनामा करा रहे हैं। एसीपी ने बताया कि मामले में 20 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें