फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धौलाना विधानसभा पांच करोड़ से बनेंगी सड़कें

Mon, 29 Sep 2025 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा धौलाना विधानसभा क्षेत्र में करीब 5.20 करोड़ से सड़कों व नालियों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पिलखुवा में तिराहे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर निकाले हैं। पूर्व में भी इनमें से कुछ विकास कार्यों के टेंडर निकाले गए थे, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


प्राधिकरण द्वारा 1.़34 करोड़ से एनएच-09 से पिलखुवा मुख्य मार्ग एवं रेलवे रोड तिराहे का विकास व सुंदरीकरण, 97.़41 लाख से मोहल्ला रमपुरा में सभासद राकेश तोमर के यहां से रुपनगर को जाने वाली सड़क के सीसी रोड का निर्माण, 70. ़22 लाख से पिलखुवा में छिपीवाड़ा में विभिन्न सड़कों का सुदृढीकरण, 64.़40 लाख से अशोक नगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड व नाली निर्माण, 58. ़07 लाख से पिलखुवा में मोदीनगर बाइपास से व मोहल्ला शुक्लान से जटपुरा मार्ग के अवशेष मार्ग में सीसी रोड व नाली निर्माण, 20. ़83 लाख से गांव डूहरी में इलेक्ट्रिक बस स्टेशन से श्मशान घाट तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण व श्मशान घाट की चाहरदीवारी और 18.़65 लाख से रुपनगर पबला रोड पिलखुवा में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।

मामले में प्राधिकरण के सचिव अमित कुमार ने बताया कि संबंधित टेंडरों के लिए समय सीमा तय की गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही उसी समय सीमा में निर्माण कार्य पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन




गांव श्यामनगर में बनेगी पुलिया

प्राधिकरण द्वारा 36 ़67 लाख से ग्राम श्यामनगर में मोदीनगर रोड के मध्य छोईया नाले पर पुलिया का निर्माण और 26 ़60 लाख से ग्राम श्यामनगर में ही रेलवे फाटक 76 से प्रीत विहार को जाने वाले मार्ग का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें