फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम योजना में किस गांव की ली जाएगी कितनी जमीन, खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम योजना में किस गांव से कितनी जमीन ली जाएगी इसका खाका जीडीए ने खींच लिया है। सबसे ज्यादा जमीन नगला फिरोजपुर गांव में 200.81 हेक्टेयर चिन्हित की गई है। नया शहर बसाने के लिए आठ गांवों की जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन


ये गांव दिल्ली-मेरठ रोड पर पाइपलाइन रोड से लेकर नारदर्न पेरिफेरल रोड और मोरटी के आसपास स्थित हैं। रैपिड रेल कॉरिडोर से महज 15 मिनट की दूरी पर स्थित जमीन के सर्वे का काम पहले ही जीडीए ने पूरा कर लिया है। अब किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया की ओर एक कदम और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नया शहर बसाने के लिए पहले 541 हेक्टेयर की कार्ययोजना बनी थी, सर्वे में पता चला कि करीब 20 हेक्टेयर जमीन पर हाइटेंशन लाइन और बिजली का सब स्टेशन आ रहा है। इस जमीन को छोड़ दिया गया है। अब 521 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप बसाने की दिशा में काम शुरू हो गया है।

दीपावली बाद शुरू होगी जमीन लेने की प्रक्रिया
नए शहर हरनंदीपुरम योजना को विकसित करने के लिए जिन आठ गांवों की जमीन ली जानी है उनमें नगला फिरोजपुर, मोरटा, मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, भनेड़ाखुर्द, शाहपुर निज मोरटा, भोवापुर शामिल हैं। जमीन का अधिग्रहण करने और किसानों से जमीन खरीदने के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति किसानों से संपर्क करेगी। जीडीए सचिव का कहना है कि दीपावली बाद जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जीडीए वीसी अतुल वत्स का कहना है कि किस गांव से कितनी जमीन ली जाएगी इसका खाका तैयार कर लिया गया है। प्रशासन की मदद से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

-
नए साल में शुरू हो जाएगा काम

जीडीए अधिकारियों का कहना है कि 521 हेक्टेयर में बसने वाले नए शहर हरनंदीपुरम योजना में नए साल में मार्च-अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। दिसंबर-जनवरी तक जमीन के अधिग्रहण और खरीदनें का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी योजना को विकसित करने में दो से तीन साल का समय लगेगा। टाइमलाइन का खाका खींच लिया गया है। योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए 50 फीसदी बजट राज्य सरकार मुहैया कराएगी। 50 फीसदी राशि जीडीए अपने पास से लगाएगा। बजट के लिए शासन के उच्चाधिकारियों से बात चल रही है।
विज्ञापन


किस गांव की कितनी जमीन (हेक्टेयर में)
नगला फिरोजपुर : 200.81
मथुरापुर : 15.73

शमशेर : 120.82
चंपत नगर : 40.68

भनेडा खुर्द : 12.83
शाहपुर निज मोरटा 68.93

भोवापुर : 59.78
मोरटा : 5.36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें