फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आवास विकास परिषद ने खाली कराई 40 करोड़ रुपये की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। अपनी जमीनों पर हुए अवैध कब्जा करने वालों पर आवास विकास परिषद निरंतर कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को विभाग की टीम ने वसुंधरा सेक्टर-10 में 2500 वर्ग मीटर जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों को हटाया और दोबारा यहां झुग्गी न बनाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि सेक्टर-10 में करीब 2500 वर्ग मीटर की जमीन जो ग्रुप हाउसिंग के लिए है, इस पर लोगों ने अवैध झुग्गियां बनाई हुई थी। पूर्व में भी लोगे को झुग्गियां हटाने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके झुग्गियां नहीं हटी। ऐसे में बुधवार को पुलिस बल मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और यहां से अवैध कब्जा हटाया।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग की इस जमीन का बाजार भाव करीब चार करोड़ रुपये है। इस जमीन पर झुग्गियों के साथ ही कुछ लोगों ने यहां डेयरी भी खोल रखी थी, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सभी निर्माण खंड को अपनी-अपनी जमीनों का सर्वे करने के लिए कहा गया है। जहां भी अवैध कब्जा है, सभी की रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल मिलने के बाद सभी अवैध कब्जे को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें