फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेक्टर-16 में नाले की सफाई को मकान मालिक और दुकानदारों ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-16 में बारिश के दौरान कई मकानों में सीवर का पानी घुसने के बाद आई समस्या को दूर करने के लिए शनिवार को नगर निगम और आरडब्ल्यूए ने नालों की सफाई का अभियान शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर तक नाले सफाई करने के बाद अतिक्रमणकारियों के विरोध के चलते अभियान रोकना पड़ा। उधर, आरडब्ल्यूए ने रैंप के अतिक्रमण को हटवाकर सफाई कराने की मांग नगर आयुक्त से की गई।
विज्ञापन

दरअसल, सेक्टर-16 में सेट्रल मार्केट में बने नाले पर मकान-दुकान मालिकों और किरायेदारों अपनी सुविधा के लिए रैंप बना रखे हैं, लेकिन यह रैंप सफाई अभियान में बाधक बने हैं। मकानों-दुकानों में पानी गंदा पानी घुसने के बाद नगर निगम के सफाई निरीक्षक टीम के साथ सुबह करीब नौ बजे पॉकलेन मशीन के साथ सेंट्रल मार्केट पहुंचे। वहां आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के सहयोग से नाले की सफाई का अभियान शुरू किया, लेकिन कुछ देर चलने के बाद रैंप बनाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरोध के चलते कार्रवाई रोकनी पड़ी।चूंकि बिना रैंप हटाए सफाई करना संभव नहीं है। आरडब्ल्यूए महासचिव प्रमोद कौशिक ने बताया कि नाले में तीन फीट से अधिक मलबा और बड़ी संख्या में कांच की बोतलें मिलीं वहीं, अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को नगर आयुक्त से मिलकर नाले और फुटपाथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जाएगी। हालांकि उनकी ओर से नगर आयुक्त को सोशल मीडिया के माध्यम से समस्या पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें