फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेम विवाह के बाद ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित सीमांत विहार निवासी रेनुका ने अपनी ननद गरिमा यादव, नंदोई विरेंद्र यादव और छोटी ननद भावना यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला 9 जून 2026 का है, पुलिस ने 11 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में रेनुका ने बताया कि उन्होंने रणविजय यादव से प्रेम विवाह किया था। 9 जून को जब वह पति के साथ ससुराल पहुंची तब दोनों ननदों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट की। पति ने उन्हें बचाया। आरोप है कि नंदोई वीरेंद्र यादव ने उन्हें अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पीड़िता ने पति की दूसरी शादी कराने की आशंका जताई है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें