फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा पहुंचा 40

Mon, 18 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पारा चालीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीआर में रविवार इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। बादल छाने और गर्म हवाओं के चलने से तापमान में उछाल आ गया। लोगों को सुबह से ही पसीना-पसीना होना पड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह तापमान ज्यादा रहने से गर्मी का सामना करना होगा।
विज्ञापन


अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। इसके साथ ही बादल छाने से गर्मी का अहसास और ज्यादा हुआ। सुबह से शाम तक लगातार पसीना-पसीना होना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार सोमवार से तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ जाएगी। इसके बावजूद तेज गर्म हवाएं परेशान करेंगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम होने से भी गर्मी का अहसास ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल के मुकाबले तापमान थोड़ा ज्यादा है। इस साल गर्मी ज्यादा पड़ने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें