फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिंदा रहना है तो 25 लाख दो': होटल कारोबारी के बेटे को जान से मारने की धमकी, 60 हजार छीने; दो के खिलाफ FIR

Thu, 30 Jul 2026 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी होटल कारोबारी के बेटे को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने और 60 हजार रूपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से 25 लाख की भारी-भरकम रंगदारी की मांग की है।
विज्ञापन
दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी होटल कारोबारी के बेटे को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने और 60 हजार रूपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से 25 लाख की भारी-भरकम रंगदारी की मांग की है। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी अमित भार्गव पुत्र कैलाश चंद शर्मा के अनुसार, उनके पिता बी-ब्लॉक शास्त्री नगर में 'ट्रोट' नाम से होटल चलाते हैं, होटल के पड़ोस में रहने वाले अर्जुन यादव और उसकी मां ललिता यादव लम्बे समय से उनसे होटल चलाने के एवज में अवैध धन की मांग कर रहे हैं। इस सम्बंध में पीड़ित के पिता ने पूर्व में भी दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कवि नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। 

आरोप है कि 2 जून की रात करीब सवा 9 बजे पीड़ित अमित भार्गव अपने मित्र बब्लू यादव के साथ मोटरसाइकिल पर मसूरी से नाहल जा रहे थे, तभी रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया और धमकी देते हुए कहा कि यदि जीवित रहना है तो अर्जुन यादव और उसकी माता को 25 लाख रुपये दे दो, वरना जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से 60 हजार रुपए जबरन छीन लिये और बाकी की रकम अर्जुन यादव व उसकी मां ललिता यादव को देने की बात कहकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि घटना के समय नेटवर्क न होने के कारण वह 112 पर कॉल नहीं कर सका। जब वह शिकायत दर्ज कराने थाना मसूरी पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने 3 जून को पुलिस आयुक्त को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से भयभीत पीड़ित अमित भार्गव ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार के अनुसार न्यायालय के आदेश पर आरोपी अर्जुन यादव व इसकी मां ललिता यादव निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है,जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें