फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Mon, 20 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
वैशाली के मैक्स अस्पताल में 20 दिन से भर्ती थी सपा नेता की भाभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैशाली। डॉक्टरों पर महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पार्षद एवं उनके गुस्साए परिजनों ने रविवार को सेक्टर-1 स्थित मैक्स अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सपा पार्षद का आरोप है कि अस्पताल ने पहले उनकी भाभी के इलाज के लिए लाखों रुपये का बिल बना दिया।
विज्ञापन


जब रविवार को महिला की प्लेटलेट्स चार हजार से भी कम पहुंच गईं, तो उन्हें दूसरे अस्पताल को रेफर करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। देर शाम महिला को दिल्ली के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया।

सपा नेता एवं पार्षद वीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी भाभी बबीता यादव (40) को 19 मई को फेफड़ों की बीमारी के चलते मैक्स सुपर स्पेशलिटी में भर्ती कराया था। 18 दिन तक आईसीयू में रखने के बाद उन्हें छह जून को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब छह लाख रुपये का बिल अस्पताल को दिया गया। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनकी प्लेटलेट्स करीब 25 हजार थीं।

रविवार तक प्लेटलेट्स गिरकर करीब चार हजार पहुंच गईं, तो डॉक्टरों ने मरीज को दिल्ली रेफर करने को कहा। इस पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनके पास डॉक्टर नहीं हैं। अगर डॉक्टर नहीं था, तो मरीज को भर्ती ही क्यों किया गया? डेढ़ लाख का बिल भी बना दिया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को बुलाकर उनके मरीज का यहीं इलाज करवाया जाए।

परिजनों का कहना है कि वह मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम में करेंगे। अस्पताल के यूनिट इंचार्ज डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने के चलते केस हीमिटोलॉजिस्ट (रक्त जांच करने वाला डॉक्टर) को दिया गया था। मगर अस्पताल के हीमिटोलॉजिस्ट निजी कारणों से छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें