औरंगाबाद। नमोहल्ला झब्बा कॉलोनी से बुधवार शाम कोचिंग करके घर लौट रही होमगार्ड की बेटी से दूसरे समुदाय के एक शोहदे ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। पीछा करने पर आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
औरंगाबाद थाने में तैनात एक होमगार्ड परिवार के साथ नगर के एक मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा दस की छात्रा है। बुधवार देर शाम वह झब्बा कॉलोनी में कोचिंग करने गई थी। वहां से लौटते समय दूसरे समुदाय के शोहदे ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी पीछा करते हुए बुलंदशहर गढ़ हाइवे स्थित पुलिस के पिंक बूथ तक आ गया।
छात्रा ने पिंक बूथ में उनके साथ तैनात एक होमगार्ड को घटना की जानकारी दी। सूचना पर वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। औरंगाबाद पुलिस का कहना है किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।