फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए सात तक करें आवेदन

सार

बुगरासी के जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में सत्र 2026-27 के लिए 9वीं और 11वीं कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक विद्यार्थी सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय पूर्णतः निशुल्क और आवासीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुगरासी। जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में सत्र 2026-27 के लिए 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि सात फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थी अब सात अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं। कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए छात्र जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। 9वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी को जिले का मूल निवासी होना चाहिए। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले में स्थित सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय की आठवीं का विद्यार्थी रहा हो। प्राचार्य पीके राय ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णत: निशुल्क, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें