सुरक्षा व्यवस्था और हुड़दंग को देखते हुए हॉट सिटी के मॉल होली के दिन (24 मार्च) शाम पांच बजे खुलेंगे। मॉल प्रबंधकों का कहना है कि होली पर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।
इस वजह से मॉल दिन के समय बंद रहेंगे। पैसिफिक मॉल के वरिष्ठ अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि मॉल के अंदर लोग रंग नहीं खेले, इसलिए मॉल शाम पांच बजे से खोला जाएगा। दर्शक इवनिंग शो में फिल्म देख सकेंगे।