फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैंडल मार्च निकाल चिराग हत्याकांड में ग्रामवासियों ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड को लेकर गांव बसंतपुर सैथली और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला और पीड़ित परिवार की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई की सराहना की जाती है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण पहलू अब भी जांच के दायरे से बाहर बताए जा रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हत्या के समय मुख्य आरोपी के साथ उसके परिजन भी मौजूद थे, इसलिए उनकी भूमिका की भी गहन जांच कर सह आरोपी बनाया जाए। चिराग त्यागी के बैंक खाते से कथित रूप से निकाले गए धन की फोरेंसिक और साइबर जांच कराई जाए। साथ ही आरोपी पक्ष के आपराधिक इतिहास, दस्तावेजों में कथित हेराफेरी और पैरा एथलीट प्रमाण पत्र से जुड़े आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई गई है।
हत्या की साजिश और वारदात में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी लोगों को मुकदमे में नामजद कर जेल भेजा जाए। ग्रामीणों और परिजनों ने सरकार से गांव बसंतपुर सैथली में चिराग त्यागी की स्मृति में खेल मैदान निर्माण और गांव के मुख्य मार्ग का नाम चिराग त्यागी मार्ग रखने की भी मांग की। पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता और नियमित आय व पेंशन की व्यवस्था करने की अपील की है। ज्ञापन में कहा गया कि चिराग परिवार का मुख्य सहारा था और उसके निधन के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि शनिवार तक प्रशासन और पुलिस की ओर से मांगों पर उचित और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़ित परिवार, ग्रामवासी और क्षेत्रवासी आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें